पसवां गांव से बाइक की चोरी
Daudnagar |
दाउदनगर-
दाउदनगर थाना क्षेत्र के पसवां गांव से एक बाइक की चोरी की घटना घटने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के
संबंध में शहर के वार्ड संख्या 11 स्थित न्यू एरिया रविदास नगर देवी मंदिर के पास निवासी प्रमोद कुमार द्वारा एक प्राथमिकी दाउदनगर थाना में दर्ज की गई है। बाइक उनकी मां के नाम पर है।
प्राथमिकी में कहा है कि उन्होंने बाइक अपने मुहल्ले में ही एक मार्ट में काम करने वाले गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के रेगनियां खैरा निवासी नीतीश कुमार से स्टांप पेपर पर लिखकर बेच दिया था। नीतीश बाइक से एक शादी कार्यक्रम में भाग लेने अपने
बहनोई के घर गया हुआ था, जहां से बाइक अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया। घटना पसवां गांव की बताई जाती है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है।