दाउदनगर प्रखंड में सुबह छह बजे से 10 बजे तक ही खुलेंगे दुकानें
दाउदनगर प्रखंड में 25 मई तक लॉकडाउन की अवधि बढ़ाए जाने के बाद सुबह छह बजे से 10 बजे तक ही दुकानें खुलेगी। पहले की तरह ही रविवार को साप्ताहिक बंदी जारी रहेगी। एसडीओ कुमारी अनुपम सिंह ने बताया कि शहरी क्षेत्र में पूरा दाउदनगर प्रखंड है, इसलिए सुबह छह बजे से 10 बजे तक की दुकानें खुलेंगी। एसडीओ द्वारा पहले के जारी आदेश के अनुसार रविवार की साप्ताहिक बंदी इस रविवार को भी दाउदनगर अनुमंडल के चारों प्रखंडों में लागू रहेगी। यह पूरी लॉकडाउन अवधि के दौरान लागू रहेगा। दवा- सब्जी डेयरी को छोड़कर अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानें भी रविवार को बंद रहेंगी।
राष्ट्रीय इंटर स्कूल एवं पीएचसी पर 323 लोगों का किया गया कोविड टीकाकरण
style="color: #2b00fe;">दाउदनगर- दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय में राष्ट्रीय इंटर स्कूल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 18 से 44 आयु वर्ग के 323 लोगों का कोविड-19 टीकाकरण किया गया। पीएचसी, दाउदनगर में 173 लोगों का टीकाकरण किया गया जबकि राष्ट्रीय इंटर स्कूल परिसर में टीकाकरण केंद्र की शुरुआत की गयी। पहले दिन 150 लोगों का
कोविड-19 टीकाकरण किया गया। इससे पहले 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण सिर्फ पीएचसी में ही किया जा रहा था जहां लोगों की भीड़ जा रही थी। अब राष्ट्रीय इंटर स्कूल परिसर को भी टीकाकरण केंद्र बना दिया गया है।
Follow This Page
Made In India 🇮🇳🇮🇳